प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जित, बाबा रामदेव समेत परिवार ने दी अंतिम विदाई।।

Oplus_16908288

नितिन सिंह रिपोर्ट *हरिद्वार।* समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र एवं भाजपा नेता श्रीमती अपर्णा यादव के पति स्व. प्रतीक यादव की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर दी गईं।अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में योग गुरु *बाबा रामदेव*, स्व. प्रतीक यादव की पत्नी श्रीमती अपर्णा यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव, स्व. प्रतीक यादव के ससुर अरविंद बिष्ट समेत परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। लाल वस्त्र में सजे अस्थि कलश को लेकर परिवार के सदस्य गंगा तट पहुंचे, जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई।उल्लेखनीय है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव का 13 मई 2026 को लखनऊ में निधन हो गया था। 14 मई को लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित पूरा यादव परिवार शामिल हुआ था।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *