
संपादक अर्पित तिवारी
हरिद्वार,देशव्यापी आह्वान पर आज हरिद्वार में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। शहर में केनरा बैंक सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से हड़ताल में भाग लिया।हड़ताल के चलते सुबह से ही सभी बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। खाता खुलवाने, पैसे जमा-निकालने और अन्य कार्यों के लिए आए ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ग्राहकों को बिना काम के ही वापस लौटना पड़ा।बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अपनी लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस हड़ताल के कारण आम जनजीवन और स्थानीय व्यापार पर भी असर पड़ा है।
