
संपादक – अर्पित तिवारी*—
शिवालिक नगर में रावण दहन पर लगा भारी जाम, पुलिस प्रशासन के इंतजाम नाकाफी हरिद्वार नगर में रावण दहन के दौरान चारों तरफ भारी जाम लग गया। पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया, जिसके चलते जनता घंटों तक जाम में फंसी रही।जब जाम में फंसी जनता से बात की गई तो लोगों ने बताया कि हम जाम में फंसे रहे और उधर रावण दहन भी हो गया, हम देख भी नहीं पाए। इस अव्यवस्था को लेकर जनता ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।
