

संपादक, अर्पित तिवारी
अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सुभाष नगर, ज्वालापुर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी और सरकार से इस हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस मामले से जुड़े आरोपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।
इस कैंडल मार्च का नेतृत्व महेश राणा, राजीव चौधरी, अरुण चौहान, संजय सैनी, मनोज धीमान और तेलूराम प्रधान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा, “जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाती रहेगी।”
