
संपादक अर्पित तिवारी
हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम मार्केट में आज चोरी की वारदात करते हुए एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मार्केट में साइकिल और स्कूटी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं, जिसके चलते स्थानीय लोग और दुकानदार सतर्क थे।
आज दोपहर दो संदिग्ध युवक मार्केट में चोरी करने आए। लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाया। दोनों में से एक चोर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चोर की तलाश जारी है।
