
देहरादून, 18 सितंबर 2026देवभूमि उत्तराखंड की बेटी स्व. अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर आज गांधी पार्क, देहरादून में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पण की और न्याय के लिए प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग के लिए नारेबाजी की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा भंडारी ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने का संघर्ष आज भी जारी है। चार साल बीत जाने के बाद भी कई सवाल जस के तस हैं।1. CBI जाँच का क्या हुआ?2. VIP के नाम पर CBI की चुप्पी क्यों?3. अंकिता को पूरा न्याय कब मिलेगा?श्रीमती भंडारी ने कहा कि जब तक अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिलता और VIP का नाम सामने नहीं आता, तब तक जन अधिकार पार्टी जनशक्ति का संघर्ष सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगा।कार्यक्रम में पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री उस्मान सोनू , महानगर महासचिव आस मोहम्मद , मोहम्मद अफजल जी, एहताशाम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
