

देहरादून, 25 सितंबर।* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने के विरोध में देहरादून स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में डमरू बजाकर केंद्र सरकार को जगाने का काम किया।
*वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा –*
“केंद्र में बैठी बहरी-गूंगी सरकार लोकतंत्र की आवाज नहीं सुन रही, इसलिए आज हमें डमरू बजाकर सरकार को जगाना पड़ रहा है। चुनाव आयोग वोट चोरी में केंद्र सरकार का साथ दे रहा है। हम गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में इस तानाशाही के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ेंगे।”
*पूर्व प्रदेश किसान महासचिव प्रेम शर्मा ने कहा –*
“यह डमरू लोकतंत्र के खतरे की घंटी है। वोट चोरी करके भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है। किसान, मजदूर और आम जनता का वोट ही उसकी ताकत है और हम किसी को भी यह ताकत छीनने नहीं देंगे।”
*पार्षद सुनील कुमार ने कहा –*
“हरिद्वार से देहरादून तक हम इसी जज्बे के साथ आए हैं। वोट चोरी बंद करो और लोकतंत्र की बहाली करो, यही हमारी मांग है।”
प्रदर्शन में शामिल हुए पार्षद पति पुनीत कुमार विक्की कोरी पूर्व पार्षद मेहरबान खान मोहम्मद रफ़ी खान आदि।
