
समाचार नेशनल यूके
संपादक – अर्पित तिवारी
हरिद्वार। सेक्टर-3 भेल रानीपुर में चल रही रामलीला में नवमी के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि पंडाल में बैठने के लिए जगह भी नहीं मिली और पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा।
इस अवसर पर आयोजन समिति ने कहा कि इस बार का आयोजन सभी तरह से भक्तिपूर्ण रहा है और भक्तों का सहयोग लगातार मिल रहा है।
नवमी के अवसर पर रामलीला देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला का मंचन देखने पहुंचे।
