
हरिद्वार में अमित शाह का 7 मार्च का दौरा सियासी संग्राम का शंखनाद माना जा रहा है। उनका यह दौरा अर्धकुंभ की तैयारियों की समीक्षा और सहकारिता सम्मेलन के लिए है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
अमित शाह हरिद्वार के कनखल बैरागी कैंप में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां अर्धकुंभ की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लेंगे, साथ ही जनता से संवाद भी करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भारतीय न्याय संहिता के लागू होने से नागरिकों को मिल रहे त्वरित न्याय से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी ।
बीजेपी के लिए हरिद्वार की सीटें अहम हैं, क्योंकि पिछले 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें यहां कुछ सीटों पर सफलता नहीं मिल सकी थी। इसलिए, इस दौरे को बीजेपी के लिए चुनावी बिगुल माना जा रहा है, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है ।

