
प्रेम शर्मा ब्यूरो चीफ
खानपुर में नाबालिग से रेप के मामले को गंभीरता से न लेने पर प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को बजरंग दल ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद SSP नवनीत सिंह ने सख्त एक्शन लेते हुए थानेदार को सीधे सस्पेंड कर दिया। कई साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी प्रभारी निरीक्षक पर लाइन हाजिर की बजाय सीधे निलंबन की कार्रवाई हुई है।।
