हरिद्वार सड़क पर क्यों बैठे, सांसद चंद्रशेखर आजाद व विधायक उमेश कुमार ।

Oplus_16908288

आज टिहरी गढ़वाल में स्वर्गीय केतन लाल के शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त करने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को हरिद्वार पुलिस द्वारा रोक दिया गया।सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के साथ खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद दोनों नेता हरिद्वार में ही सड़क पर धरने पर बैठ गए ।

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, “एक निर्वाचित सांसद को शोकाकुल परिवार से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार दलितों की आवाज को दबाना चाहती है। जब तक हमें परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा, हम यहीं सड़क पर बैठे रहेंगे।”फिलहाल हरिद्वार में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनों नेता समर्थकों के साथ सड़क पर डटे हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *