ज्वालापुर में मासूम को कुचलने वाले आरोपी 9 दिन बाद भी फरार, AAP नेता धीरज शर्मा ने दि थाने घेराव और धरना प्रदर्शन की चेतावनी *

Oplus_16908288

हरिद्वार/ज्वालापुर।* 30 अगस्त को ज्वालापुर में हुई दर्दनाक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है, जहां कुछ बेखौफ युवकों ने कार से टक्कर मारकर एक मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

8 सितंबर को आम आदमी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज कुमार शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में परिवार अकेला नहीं है और बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष किया जाएगा।

घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जो स्थानीय प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

धीरज कुमार शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस बिना किसी दबाव के तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरी टीम के साथ संबंधित थाने और एसपी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *