
संपादक अर्पित तिवारी
आज शिवालिक नगर पालिका में सेवा संकल्प कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस कैंप में सरकार के सभी विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कैंप में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ कैसे लेना है, इस बारे में जागरूक किया और मौके पर ही कई लोगों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
पालिका प्रशासन ने बताया कि आगे भी इस तरह के जन-कल्याणकारी कैंपों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि जनता को जागरूक कर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया।
