उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी जी को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर दी गई नम आंखों से अंतिम विदाई*

हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी जी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्री खंडूरी जी का सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उत्तराखंड के विकास एवं सुशासन के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *