
*हरिद्वार*। श्रावण में आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार में कावड़ियों का स्वागत किया। धीरज शर्मा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। इस बार “फ्री शिक्षा-स्वास्थ्य” की थीम वाली विशेष कावड़ भी निकाली गई।

प्रवीण सिंह, अमनदीप, मयंक गुप्ता, यशपाल चौहान ने कहा शिक्षा-स्वास्थ्य हर नागरिक का अधिकार है। ये केंद्रीय व राज्य सरकार को फ्री देना चाहिए।
