
श्रावण मास के पावन पर्व पर जहां एक ओर करोड़ों शिव भक्त कावड़ लेकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष *धीरज शर्मा* ने कनखल स्थित गौतम फार्म वाली रोड से हाईवे तक कावड़ मार्ग पर व्याप्त अंधकार को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर लगे किसी भी खम्भे की लाइट नहीं जल रही है, जिससे लाखों कावड़ियों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा हो रही है। रात के समय इस मार्ग पर दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।
धीरज शर्मा ने कहा कि “क्या हरिद्वार नगर निगम कुंभकर्ण की नींद सो रहा है? करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद शासन-प्रशासन इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है?”
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि नगर निगम और जिला प्रशासन तत्काल इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें चालू करवाएं और कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
