गोल्फ कार्ट योजना के खिलाफ भीमगोड़ा बैटरी ई -रिक्शा चालकों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन ।

हरिद्वार नगर कोतवाली से भीमगोड़ा बैरियल के बीच गोल्फ कोर्ट चलाने की प्रस्तावित योजना का विरोध शुरू हो गया है। भीमगोड़ा बैटरी ई रिक्शा बैनर तले चालको व मालिको ने हरिद्वार नगर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भीमगोड़ा चालकों व मालिको ने उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को ज्ञापन देकर योजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
भीमगोड़ा बैटरी रिक्शा अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप ने कहा हरिद्वार में वर्तमान में तिपहिया वाहनों की संख्या 15 से 25 हजार के बीच है। हजारों परिवार इसी व्यवसाय से अपनी आजीविका चला रहे हैं। बैटरी रिक्शा चालकों ने मांग की है। नगर कोतवाली से हरकी पैड़ी होते हुए भीमगोड़ा बैरियल तक गोल्फ कोर्ट चलाने की योजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। भीमगोड़ा बैटरी रिक्शा अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप ने आरोप लगाया एक तरफ सरकार हमसे भारी भरकम टैक्स वसूल कर रही है। दूसरी तरफ नए नियम लाकर चालकों व मालिको को प्रताड़ित किया जा रहा है। चालकों व मालिको ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा अगर नगर निगम अधिकारियों ने योजना वापस नहीं ली नगर निगम के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
इस मौके पर जयपाल साहूकार छत्रपाल दीपक भोला काकू कल्लू सुरजीत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *