शंकर आश्रम रोड पर डिवाइडर और नाले के निर्माण को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों में हुई कहासुनी ।

हरिद्वार।शंकर आश्रम रोड पर चल रहे डिवाइडर और नाले के निर्माण कार्य को लेकर आज व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी कहासुनी हो गई।व्यापारियों ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही इस रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है। अब डिवाइडर पर एक्स्ट्रा निर्माण कर सड़क की चौड़ाई और कम कर दी गई है।इसके साथ ही दुकानों के सामने नाले को और बड़ा कर दिया गया है। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब दुकान के सामने बड़ा नाला होगा तो ग्राहक अपनी बाइक कहाँ खड़ी करेगा? इससे उनका व्यापार पूरी तरह से प्रभावित होगा।व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाए ताकि जाम की समस्या और न बढ़े और ग्राहकों को परेशानी न हो।संपादक अर्पित तिवारी समाचार नेशनल यूके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *