शिव मंदिर के सामने अजगर से मचा हड़कंप, AAP नेता धीरज शर्मा ने मौके पर पहुंच कराया रेस्क्यू*

ब्यूरो चीफ प्रेम शर्मा

आज हजारीबाग नहर किनारे, शिव मंदिर के सामने स्थित पीपल के पेड़ पर एक विशाल अजगर के आ जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अजगर को देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही *विधानसभा उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, श्री धीरज कुमार शर्मा* ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया।

श्री शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक टीम के साथ मौजूद रहकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित रूप से पेड़ से नीचे उतारा और अपने साथ ले गई, जिसके बाद क्षेत्र में आवागमन पुनः सुचारू हो सका।

इस अवसर पर श्री धीरज कुमार शर्मा ने कहा, _“आम जनता की सुरक्षा और बेजुबान जीव-जंतुओं का बचाव हमारी पहली प्राथमिकता है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *