
हरिद्वार / ज्वालापुर।ज्वालापुर के ईदगाह रोड स्थित दीक्षा राइजिंग स्कूल के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक बच्ची के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी दादी के साथ अपने घर के गेट पर खेल रही थी। जैसे ही दादी किसी काम से घर के अंदर गईं, एक युवक बाइक पर आया और बच्ची को उठाकर ले गया।घटना की सूचना तुरंत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बच्ची की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।संपादक अर्पित तिवारी समाचार नेशनल यूके
