

हरिद्वार / ज्वालापुर।लोधा मंडी ज्वालापुर क्षेत्र में 30 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल युवती की आज 05 सितम्बर को मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लोधा मंडी निवासी एक युवती 30 तारीख को अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसका इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
युवती की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली पहुँचकर धरना-प्रदर्शन किया और फरार कार चालक को जल्द पकड़ने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को 07 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो दुर्घटना करने वाली कार का पता लगा पाई है और न ही आरोपी चालक को पकड़ पाई है।
संपादक
अर्पित तिवारी
समाचार नेशनल यूके
