
प्रेम शर्मा ब्यूरो चीफ
देहरादून पटेल नगर व्यापार मंडल की बैठक में मनमोहन शर्मा को लगातार 5वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। गुरुद्वारा हॉल में हुई बैठक में सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से उन पर फिर भरोसा जताया। बैठक में बाजार की समस्याओं जैसे शौचालय की कमी, CCTV की मांग, ट्रैफिक और सफाई के मुद्दों पर चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी में मोहित भाटिया महासचिव, प्रेम बता मुख्य संरक्षक बने।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन तक व्यापार मंडल की मांगो को पहुंचाकर जल्द समाधान कराया जाएगा। लगातार 5वीं बार व्यापार मंडल के मेरे साथी व भाइयों ने जो मुझ पर विश्वास जताया है। मेरा निर्विरोध चुना जाना मेरी मेहनत आप भाइयों के प्यार का सबूत है।
