अवैध शराब के खिलाफ करवाई करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश।

प्रेम शर्मा ब्यूरो चीफ

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में आज अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करना सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराग शर्मा एवं उनके साथी मनीष, विजय और राहुल द्वारा सुबह लगभग 8:00 बजे शराब माफिया प्रमोद जायसवाल की अवैध शराब पकड़कर रोड़ी वेलवाला चौकी को सूचना देकर माल जब्त कराया गया।इसके बाद टीम को सूचना मिली कि वैरागी कैंप, 10 नंबर ठोकर क्षेत्र में भी अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जब अनुराग शर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने लगे, तभी लगभग सुबह 11:00 बजे 20 से 25 अज्ञात एवं कुछ ज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों में अमित नाम का एक युवक भी शामिल बताया जा रहा है।हमलावरों ने चाकू, डंडों एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला करते हुए अनुराग शर्मा और उनके साथियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार, उनके सिर, हाथ एवं कमर पर वार किए गए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर भी दी गई।हमले के दौरान हमलावरों ने पीड़ित का एक मोबाइल फोन तोड़ दिया, दूसरा मोबाइल छीन लिया तथा लगभग ₹10,000/- नकद भी लूट लिए।पीड़ित अनुराग शर्मा ने आशंका जताई है कि यह हमला शराब माफिया प्रमोद जायसवाल द्वारा करवाया गया है, ताकि उन्हें डराकर भविष्य में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई से रोका जा सके।इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा लूटे गए सामान की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाए।पीड़ित पक्ष ने प्रशासन को आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *