पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी निधन पर उत्तराखंड में गहरा शोक।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने आज 19 मई 2026 को प्रातः 11:15 बजे देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदरणीय खंडूरी जी का जाना उत्तराखंड ही नहीं, संपूर्ण राष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय सेना में मेजर जनरल के रूप में राष्ट्रसेवा करने के उपरांत उन्होंने राजनीति में प्रवेश कर जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में उन्होंने देश में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से हाईवे क्रांति की नींव रखी। मुख्यमंत्री के रूप में 2007-2009 एवं 2011-2012 के अपने कार्यकाल में उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर निर्णय लेकर सुशासन और पारदर्शिता की नई मिसाल कायम की।

सादगी, अनुशासन, स्पष्टवादिता और ईमानदारी उनके व्यक्तित्व के मूल स्तंभ थे। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। वे सही अर्थों में अजातशत्रु व्यक्तित्व के धनी थे।

उत्तराखंड के सार्वजनिक जीवन और विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी राष्ट्रभक्ति और कार्यकुशलता आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार, शुभचिंतकों और समस्त प्रदेशवासियों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *