समाचार नेशनल यूके के प्रभाव से हाईवे की सफाई

हरिद्वार*: कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर कांवड़ियों द्वारा फैलाई गई गंदगी की खबर समाचार नेशनल यूके में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होते ही नगर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई दल भेजकर पूरे क्षेत्र की साफ सफाई करवाई।

Oplus_16908288

समाचार नेशनल यूके के संपादक अर्पित तिवारी ने कहा कि मीडिया का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। प्रशासन के इस त्वरित कदम से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।नगर निगम और प्रशासन से अपील है कि यात्रा के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *