
संपादक अर्पित तिवारी
हरिद्वार में संपन्न हुए कांवड़ मेले के बाद शहर की सड़कों और हाईवे पर गंदगी का अंबार लग गया है। कांवड़ियों द्वारा जगह-जगह प्लास्टिक, पन्नी, बोतल और पूजा सामग्री का कचरा छोड़ दिया गया है। सिंहद्वार से लेकर ज्वालापुर तक के हाईवे पर कचरे के ढेर देखने को मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के दौरान तो सफाई व्यवस्था ठीक थी, लेकिन अब नगर निगम द्वारा कचरा उठाव में लापरवाही बरती जा रही है।नगर निगम के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती है कि इस गंदगी को कितनी जल्दी साफ किया जाता है। यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो बीमारी फैलने और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम हरिद्वार और जिला प्रशासन से मांग की है कि हाईवे की तत्काल सफाई कराकर स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
