शिव मंदिर शिवालिक नगर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

संपादक, अर्पित तिवारी

हरिद्वार शिवालिक नगर शिव मंदिर शिवालिक नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शाम 6 बजे से भजन-कीर्तन की शुरुआत हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रात 8 बजे विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद माखन-मिश्री और महाभोग का प्रसाद सभी भक्तों में वितरित किया गया।

मंदिर समिति ने बताया कि देर रात 12 बजे तक कार्यक्रम चलता रहेगा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन करे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *