
संपादक,अर्पित तिवारी
हरिद्वार: जिले भर में शराब की दुकानों पर खुलेआम ओवर रेटिंग की जा रही है। तय रेट से 20 से 50 रुपए ज्यादा लेकर शराब बेची जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है।
जब इस संबंध में आबकारी विभाग से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, तो विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जाता। यहां तक कि अधिकारियों को फोन करने पर वे कॉल तक नहीं उठाते।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की मिलीभगत से ही दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगी तो लोगों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश पनपेगा।
जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर ओवर रेटिंग करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आबकारी विभाग की कार्यशैली में सुधार लाया जाए।
