https://youtube.com/shorts/-iHSamcHfIg?si=EhtnYw-iEfcTWJFs
संपादक अर्पित तिवारी
हरिद्वार।जनपद में आबकारी विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मामला सिडकुल रोड स्थित भाईचारा के निकट देसी शराब की दुकान का है।
आरोप है कि तय समय पर दुकान बंद होने के बाद भी शटर के पीछे से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।
हैरानी की बात यह है कि शराब की दुकान से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, इसके बावजूद अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी सुध नहीं ले रहा है।
इस अवैध बिक्री के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और आम जनता परेशान है। लोगों ने जिलाधिकारी और आबकारी विभाग से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
दिनांक: 6 सितम्बर 2026
संपादक
अर्पित तिवारी
समाचार नेशनल यूके
