लैंडस्लाइड से बंद हुआ दुगड्डा का ऐतिहासिक जल स्रोत, NH और प्रशासन ने शुरू कराया मलबा हटाने का कार्य*

पौड़ी गढ़वाल।* दुगड्डा हाईवे पर स्थित दुगड्डा का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध जल स्रोत लैंडस्लाइड की वजह से पूरी तरह मलबे में दब गया था। यह जल स्रोत हाईवे से आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों के लिए एक जाना-माना और जरूरी पड़ाव था, जहां लोग पानी पीने और आराम के लिए रुकते थे।

लैंडस्लाइड के कारण यहां लंबे समय से आवाजाही भी बाधित थी और जल स्रोत पूरी तरह बंद हो गया था।

अब स्थानीय प्रशासन और NH विभाग के सहयोग से JCB मशीनों द्वारा मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासन द्वारा सफाई कराकर जल्द ही रास्ते को और इस ऐतिहासिक जल स्रोत को दोबारा सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

*दिनांक: 06 सितम्बर 2026*
*प्रेषक*
*अमित काला*
*संपादक, पौड़ी गढ़वाल*
*समाचार नेशनल यूके*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *