
संपादक अर्पित तिवारी
हरिद्वार। हरिद्वार में GST विभाग द्वारा की जा रही अचानक छापेमारी के खिलाफ आज व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का कहना है कि जब भी कोई त्योहार आता है, तभी GST विभाग वाले सक्रिय हो जाते हैं, उससे पहले कभी नहीं आते।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वैसे ही महंगाई के कारण व्यापार मंदा चल रहा है, ऊपर से GST विभाग द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई से छोटे व्यापारियों में आक्रोश है।
व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों के साथ व्यापारियों ने विभाग से छापेमारी बंद करने की मांग की है।
