
हरिद्वार/काशीपुर। उत्तराखंड युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महासचिव श्री शिवम गिरी को काशीपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवम गिरी एक जुझारू, ऊर्जावान और युवा हितों के लिए समर्पित नेता हैं। प्रदेश में युवाओं से जुड़े मुद्दों – बेरोजगारी, शिक्षा, नशा उन्मूलन एवं रोजगार सृजन – को लेकर वे लगातार संघर्षरत रहे हैं।
प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी को पूर्ण आशा है कि शिवम गिरी काशीपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं की आवाज को बुलंद करने का काम प्रमुखता से करेंगे। उनके नेतृत्व में काशीपुर में युवा कांग्रेस और अधिक सक्रिय होकर जनहित के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएगी।
इस नियुक्ति पर युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों ने श्री शिवम गिरी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
