सेलाकुई में सड़ी मछली पर खूनी विवाद: शीशा तोड़ने पर कटी नस, युवक की मौत*

संपादक अमित काला

देहरादून/सेलाकुई, 22 सितंबर। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में खराब मछली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह रावत (36) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हरेंद्र अपने मित्र निर्मल बिष्ट के साथ सेलाकुई स्थित पंवार चिकन कॉर्नर से एक किलो मछली खरीद कर ले गए थे। आरोप है कि घर पहुंचने पर मछली से दुर्गंध आ रही थी। इस पर दोनों युवक मछली वापस करने दुकान पर पहुंचे।

दुकान पर दुकान स्वामी मनीष पंवार और कर्मचारी संतोष थापा से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान आक्रोशित होकर हरेंद्र ने दुकान के शीशे पर मुक्का मार दिया। शीशा टूटने से कांच का टुकड़ा उनकी कलाई में धंस गया, जिससे भारी रक्तस्राव शुरू हो गया।

परिजन और मित्र उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अत्यधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सेलाकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जाँच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *