बंदीछोड़ आश्रम में CM धामी का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, 51वें निर्वाण दिवस में लिया संतों का आशीर्वाद ।

Oplus_16908288

हरिद्वार। सप्तसरोवर रोड स्थित बंदीछोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम (दक्षिण भाग) में 51वें निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।आश्रम परिसर पहुंचने पर संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। पूरा आश्रम परिसर जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सदैव सकारात्मक दिशा देता है और हमारी संस्कृति को सशक्त बनाता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालुगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *