*पंतदीप पार्किंग में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़*

प्रेम शर्मा ब्यूरो चीफ,

हरिद्वार पार्किंग में लंबे समय से चल रही गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग का आज समाजसेवी मोनू सेठी ने पर्दाफाश किया। 15-20 सिलेंडर हर रोज एजेंसी वाले यहां ब्लैक में बेच रहे हैं- आज मौके पर दो लोग स्कूटी से ₹3500 में सिलेंडर बेचते पकड़े गए- पूछताछ में आरोपियों ने खुद को पुष्पा गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया मोनू सेठी ने दोनों को पकड़कर सबक सिखाया और कड़ी हिदायत दी कि आगे से ऐसा काम न करें। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज रंगे हाथ पकड़ा गया। सरकारी रेट से दोगुने दाम पर सिलेंडर बेचकर ये लोग जनता को लूटने का काम करते है । प्रशासन को पुष्पा एजेंसी की जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *