
*एक बरसात में ही गड्ढों में समाईं हरिद्वार की सड़कें, शासन-प्रशासन बेखबर*मानसून की पहली बारिश ने हरिद्वार नगर निगम और PWD के विकास के दावों को बहा दिया। कनखल रामदेव पुलिया से लाटोवाली शिव मंदिर तक का रास्ता गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है।सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से रोज हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों का चलना तक मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि शिकायतों के बाद भी सांसद, विधायक, मंत्री या अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहा। तीर्थ नगरी की प्रमुख सड़क का ये हाल शासन-प्रशासन की लापरवाही दिखाता है। लोगों की मांग है कि बड़े हादसे से पहले सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए।
