
श्रावण मास में कावड़ मार्ग पर अंधकार की खबर को *समाचार नेशनल* द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष *धीरज शर्मा* ने कहा कि कनखल स्थित गौतम फार्म हाऊस से लेकर हाईवे तक के मार्ग पर पिछले कई दिनों से एक भी खंभे की लाइट नहीं जल रही थी। इस कारण लाखों कावड़ियों और स्थानीय लोगों को रात में भारी परेशानी हो रही थी।धीरज शर्मा ने कहा कि *समाचार नेशनल* में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम और शासन-प्रशासन “कुंभकर्ण की नींद” से जागा और तुरंत गौतम फार्म हाऊस से हाईवे तक सभी खंभों की लाइटें चालू कर पूरे मार्ग को उजाले से जगमगा दिया गया है।उन्होंने समाचार नेशनल और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कावड़ियों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम था। साथ ही मांग की कि श्रावण मास तक इस मार्ग पर लाइटों की नियमित निगरानी की जाए।
