मिशन 2027 की तैयारी तेज: प्रेम शर्मा ने साथियों संग प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से की मुलाकात*

देहरादून,आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में कांग्रेस नेता श्री प्रेम शर्मा ने अपने साथियों सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री प्रेम शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि वे और उनके साथी संगठन को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कांग्रेस जन-जन की आवाज बनकर सरकार को घेरने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *