
संपादक अर्पित तिवारी
हरिद्वार: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान से नाराज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम चौक पर पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और विरोधी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि देश के एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि खड़गे जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
